Yes Bank के अधिग्रहण की तैयारी, जापानी निवेशक हो सकते हैं नए मालिक
मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार में यस बैंक के निवेशकों के लिए खासा उत्साह लेकर आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में ही यस बैंक के शेयर करीब 9.6% की छलांग लगाते हुए 19.44 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गए। हालांकि, दोपहर के सत्र में मुनाफावसूली के चलते थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और शेयर 18.11 रुपये प्रति इक्विटी पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को यह 17.73 रुपये पर बंद हुआ था। इस अचानक आई तेजी के पीछे की बड़ी वजह एक संभावित अधिग्रहण सौदा है, जो भारत के बैंकिंग जगत के लिए ऐतिहासिक हो सकता है। खबरों के अनुसार, जापान की मशहूर फाइनेंशियल संस्था सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (Sumitomo Mitsui Banking Corporation – SMBC) यस बैंक में 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए गंभीर बातचीत कर रही है। अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह भारत के बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी निजी डील्स में से एक मानी जाएगी। SMBC की डील: देश की अब तक की सबसे बड़ी बैंकिंग डील बनने की कगार पर SMBC, जापान की दूसरी सबसे बड़ी बैं...